Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल के दो गुटों में झड़प, गांव में बिखरे मिले ताजा बम

वहीं दूसरे पक्ष का दावा था कि एक पक्ष के नेता को चुनाव में चेयरमैन का दायित्व दिया गया है। इसको लेकर इलाका दखल करने को लेकर बमबाजी हुई है।

27 Feb 2024

तृणमूल के दो गुटों में झड़प, गांव में बिखरे मिले ताजा बम

पश्चिम मेदिनीपुर। इलाके पर कब्जे को लेकर चंद्रकोना के कोल्ला गांव में सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जम कर बमबाजी हुई। मंगलवार सुबह कोल्ला गांव में गांव के अलग-अलग हिस्सों में ताजा बम बिखरे हुए देखे गए। एक पक्ष ने दावा किया कि गांव में जलसा रोकने के लिए बमबाजी की गई है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा था कि एक पक्ष के नेता को चुनाव में चेयरमैन का दायित्व दिया गया है। इसको लेकर इलाका दखल करने को लेकर बमबाजी हुई है।

बहरहाल, रात में बमबाजी की खबर मिलते ही चंद्रकोना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात है। पंचायत चुनाव और उसके के बाद से कई बार इस कोल्ला गांव में तृणमूल कांग्रेस के गुटों के बीच लड़ाई हो चुकी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार का इलाका दखल को लेकर यहां तृणमूल कांग्रेस के गुटों में संघर्ष होता रहता है। सोमवार रात भी गांव में भारी बमबारी की हुई।

उल्लेखनीय है कि पिछले पंचायत चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कोल्ला नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे और बाद में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के अंचल उपाध्यक्ष इस्माइल खान और अध्यक्ष रामकृष्ण राय के बीच यहां टकराव चल रहा है।

कोल्ला के नेता ने दावा किया कि तृणमूल बूथ अध्यक्ष के अनुयायियों ने क्षेत्र में जलसा पर बमबारी की। दूसरी ओर, बूथ तृणमूल अध्यक्ष जियाउर्रहमान के अनुयायी अब्बासुद्दीन खान ने दावा किया कि को नेता के समर्थकों ने इलाका दखल करने को लेकर बमबाजी की है।

वहीं ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष हीरालाल घोष ने कहा, ''''जिला नेतृत्व और पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News